First Midterm Model Questions and Answers STD VII Hindi

September 10, 2024 - By School Pathram Academy

सूचनाः गतिविधि- 1 का उत्तर लिखना अनिवार्य है।

 गतिविधि – 2 से 6 तक के किन्हीं चार गतिविधियों के उत्तर लिखें।

गतिविधि – 1

सूचनाः कहानी का अंश पढ़ें और नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखें।

जंगल के किनारे का एक छोटा-सा गाँव। पहले जंगल में अनेक पेड़ थे। लेकिन अब पेड़ कटे जा रहे हैं। गाँव में पानी की कमी का अनुभव होने लगा है।

(ए) गाँव कहाँ है?

आ) नाले के किनारे

अ) जंगल के किनारे

ई) नदी के किनारे

इ) रास्ता के किनारे

(ख) ‘पेड़’ शब्द का समानार्थक शब्द लिखें।

अ) वन आ) वृक्ष इ) बगीचा ई) पौधा

ग) गाँव में किसकी कमी का अनुभव होने लगा है? ( अ) खाना आ) पानी इ) फल ई) फूल

(घ) सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।

अ) पेड़ काटना उचित नहीं है। आ) पेड़ काटना उचित है।

ई) इन्हीं से कोई नहीं

इ) सभी (ङ) ‘पानी’ शब्द का समानार्थक शब्द लिखें।

) वर्षा इं) प्रपात

अ) बारिश

आ) जल इ

गतिविधि – 1

(क) जंगल के किनारे (ख) वृक्ष (ग) पानी (घ) पेड़ काटना उचित नहीं है। (ङ) जल

गतिविधि – 2

सूचनाः ‘खुद से प्यार’ कविता का अंश पढ़ें और नीचे

दिए प्रश्नों के उत्तर लिखें।

दरख्त अपने फूलों से

इतना प्यार करे कि

वह दे सके फूल

दुनिया को भी !

(क) ‘दरख़्त’ से आपने क्या समझा ? (फूल, वर्षा, पेड़)

(ख) समान आशयवाली पंक्तियाँ लिखें।

पेड़ अपने फूलों से प्यार करे और संसार को फूल प्रदान करे।

ग) कवितांश का आशय लिखें। 

 गतिविधि – 2

(क) पेड़

(ख) दरख़्त अपने फूलों से

इतना प्यार करे कि वह दे सके फूल दुनिया को भी !

(ग) कवि शोभनाथ यादव की सुन्दर कविता है ‘खुद से प्यार’। इससे प्रकृति की चीज़ों के प्यार के बारे में कहता है। पेड़ अपने फूलों को प्यार करता है। वह अपने प्यारे फूल हमें भी देते हैं। प्रकृति की चीज़ों को वह बड़ी खुशी से हमें देती हैं।

गतिविधि-3

सूचनाः कहानी का अंश पढ़ें और नीचे दिए प्रश्नों के

उत्तर लिखें।

एक राजा के तीन बेटियाँ थी। उसने अपनी बेटियों से पूछा

कि वे उन्हें कितना प्यार करती है?

तीसरी बेटी ने कहा कि “मैं तुम्हें खाने में नमक जितना

प्यार करती हूँ।”

(क) राजा के कितनी बेटियाँ थी?

(ख) उस दिन राजा ने अपनी डायरी लिखी। वह डावरी तैयार करें।

गतिविधि – 3

(क) तीन

(ख) तारीख,

आज का दिन अच्छा था। सबेरे मैं अपनी बेटियों से पूछा कि तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पहली बेटी ने कहा कि वह मुझे सूरज के समान प्यार करती है। दूसरी ने कहा कि वह मुझे चाँद सितारे के समान प्यार करती है और तीसरी ने कहा कि वह मुझे खाने में नमक के समान प्यार करती है। खाने में नमक का स्थान कितना बड़ा है। यह समझकर मैं हँस गया।

गतिविधि – 4

सूचनाः ‘साफ-सफाई में अव्वल गाँव’ लेख का अंश पढ़ें और नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखें।

एशिया का सबसे साफ-सुथरा गाँव मावलिन्त्रोंग मेघालय में है। साल 2003 में इस गाँव को एशिया के सबसे साफ- सुथरे गाँव के तौर पर चुना गया। इस गाँव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ की सारी साफ़-सफाई गाँववाले खुद ही करते हैं।

(क) एशिया का सबसे साफ-सुथरा गाँव कौन-सा है?

(ख) इस गाँव की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

(ग) संदेश वाक्य जोड़कर परिस्थिति संरक्षण पर पोस्टर तैयार करें।

गतिविधि – 4

(क) मावलिन्नोंग।

(ख) यहाँ की सारी साफ़-सफ़ाई गाँववाले खुद ही करते हैं।

(ग)

परिस्थिति हमारी जान है

परिस्थिति का संरक्षण हमारा कर्तव्य है।

परिस्थिति की सफ़ाई हम खुद करें।

– परिस्थिति संरक्षण समिति

गतिविधि – 5

सूचनाः ‘गाँधीजी की नमक कथा’ कहानी का अंश पढ़ें और नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखें।

गाँधीजी सालों पहले अपने कुछ साथियों के साथ अहमदाबाद से पैदल दांडी नाम के समुद्र किनारे के गाँव चल पड़े। वे वहाँ जाकर समुद्र के पानी से खुद नमक बनाकर अंग्रेज़ों का काला कानून तोड़ना चाहते थे।

(क) गाँधीजी कौन से समुद्र तट पर आए ?

(ख) इन घटनाओं को क्रम से लिखें।

• समुद्र के पानी से नमक बनाकर अंग्रेज़ों का कानून तोड़ा।

• गाँधीजी पैदल दांडी के समुद्र किनारे चल पड़े।

• गाँधीजी ने पूरे देश को अंग्रेज़ों से मुक्त होने का रास्ता दिखा दिया।

(ग) गाँधीजी अहमदाबाद से पैदल चलकर दांडी पहुंचे। खुद नमक बनाकर अंग्रेज़ों का कानून तोड़ा। इस घटना पर समाचार पत्र के लिए एक रपट तैयार करें।

गतिविधि – 5

(क) दांडी

(ख)

• गाँधीजी पैदल दांडी के समुद्र किनारे चल पड़े।

• समुद्र के पानी से नमक बनाकर अंग्रेज़ों का कानून तोड़ा।

• गाँधीजी ने पूरे देश को अंग्रेज़ों से मुक्त होने का रास्ता दिखा दिया।

(ग) आज़ादी की ओर का रास्ता

दांडीः अंग्रेज़ों के अत्याचारों और लूट के विरुद्ध आवाज़ उठाते वह महान आदमी गाँधीजी दांडी समुद्र किनारे आए। हज़ारों लोग उनके साथ थे। अंग्रेज़ों ने नमक को टैक्स लगाने के विरुद्ध उन्होंने वहाँ के समुद्र किनारे से मुट्ठी भर नमक उठाया। लोगों ने कहा कि गाँधीजी ने देश को आज़ाद होने का रास्ता खोल दिया है।

गतिविधि – 6

सूचनाः ‘यह धरती है उस किसान की’ कवितांश के आधार पर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखें।

यह धरती है उस किसान की,

जो मिट्टी का पूर्ण पारखी,

जो मिट्टी के संग साथ ही

(क) यह धरती किसकी है?

(राजा की, मानव की, किसान की)

गतिविधि – 6

(क) किसान की 

Category: NewsStudy Room